डिजिटल निगरानी से अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा
उरई, जून 27 -- उरई। संवाददाता जनपद में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन कार्यालय में स्थापित माइनिंग कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमांड सेंटर में संचालित डिजिटल निगरानी प्रणाली, वाहनों की ट्रैकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, ऑनलाइन डाटा विश्लेषण तथा खनन गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग का अवलोकन किया।डीएम ने कमांड सेंटर के माध्यम से संचालित निगरानी व्यवस्था की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि जनपद में संचालित प्रत्येक वैध खनन पट्टे की गतिविधियों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन अथवा किसी भी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.