डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़
नई दिल्ली, मई 16 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पे-10 सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और एशियन चेकआउट प्राइवेट लिमिटेड (एसीपीएल) समेत अन्य के खिलाफ डिजिटल और साइबर धोखाधड़ी मामले से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ईडी ने धनशोधन मामले के तहत जांच शुरू कर दी है। ये कंपनियां पेमेंट एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रही थीं। पीएमएलए अधिनियम के तहत ईडी ने 13 मई से 15 मई के बीच पे10, एसीपीएल और उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान करीब 1.4 करोड़ रुपए नकद, लगभग 65 लाख रुपए के जेवरात, बुलियन और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें अवैध लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा पे-10 और एसीपीएल से जुड़े चार लग्जरी वाहनों को भी फ्रीज कर दिया गया है। जांच में एक सुनियोजित तंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.