डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा सीख रहीं छात्राएं
हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और निवेश के व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हुई शोध प्रतियोगिता में यमुना अंसारी पहले, अनुष्का भट्ट दूसरे और कोमल रावत तीसरे स्थान पर रहीं। नेहा कुमारी, गीतांजलि और गरिमा पंत को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं से कहा कि वे सिर्फ बचत तक सीमित न रहें, बल्कि डिजिटल भुगतान, निवेश, जोखिम और भविष्य की योजना बनाना भी सीखें। मुख्य अतिथि प्रो. एके श्रीवास्तव ने ऑनलाइन भुगतान, बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहने की सलाह दी। यहां डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. फकीर सिंह, मुख्य वक्ता प्रो. पीसी कविदयाल और प्रो. पीएन तिवारी ने विभिन्न जानकारियां दीं। यह भी पढ़ें- डिजिटल इंडिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.