धनबाद, दिसम्बर 28 -- धनबाद, संवाददाता जिले में रबी मौसम की फसलों का सर्वे भी डिजिटल तकनीक से किया जाएगा। परंपरागत कागजी प्रक्रिया को खत्म कर मोबाइल एप और टैबलेट से खेतों की वास्तविक जानकारी दर्ज की जाएगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे भारत सरकार की एग्री स्टैक योजना के तहत कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य फसल से जुड़े सटीक और पारदर्शी आंकड़े जुटाना है। सर्वे कार्य के लिए चयनित सर्वेयरों को जिला मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। सर्वेयर द्वारा एक प्लॉट का सर्वे करने पर 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जो भी व्यक्ति सर्वेयर के रूप में पंजीकरण कर प्रोत्साहन राशि प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपने संबंधित प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सर्वेयर खेतों में जाकर जीपीएस लोकेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.