रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, सूचना व संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उपकरणों और प्रभावी ई-लर्निंग पद्धतियों से प्रशिक्षित करने के लिए केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी), राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली और रांची विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम (एफडीपी) की शुरुआत बुधवार को हुई। शहीद स्मृति सभागार में आयोजित कार्यशाला 21 अगस्त तक चलेगी। यह भी पढ़ें- उभरती तकनीकों पर आरयू में आज से संवर्धन कार्यक्रमउद्घाटन सत्र रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने इस संयुक्त प्रयास को झारखंड के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, सहभागिता और रचनात...