रांची, मार्च 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा किए गए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। विभाग को टेक्नोलॉजी सभा अवॉर्ड 2026 में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन पब्लिक एंटरप्राइजेज श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 27 फरवरी 2026 को आयोजित समारोह में दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन तेलंगाना सरकार और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने झारखंड में डिजिटल परिवर्तन और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर चर्चा के दौरान अपने अनुभव साझा किए। इस उपलब्धि को झारखंड में शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल सुधारों की दिशा में एक महत्...