बेगुसराय, जुलाई 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में हुई। प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि भाजपा अनवरत संगठन का काम करने वाली पार्टी है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इसलिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से प्रशिक्षित कर नए युग में प्रवेश करने के लिये मजबूत कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण सोनी ने कहा आज के नवीन युग में परंपरागत प्रक्रियाओं से काम चलने वाला नहीं है अतः सबों को कंप्यूटरीकृत होना ही होगा। जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हरेक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात होती है। यह भी पढ़ें- डीएलपी के माध्यम से कार्यकर्ता जानेंगे भाजपा का इतिहास इसका फोटो सरल एप पर अपलोड करना होता है जो डिजिटल रूप से प्रशिक्षित होने पर ही स...