बहराइच, जुलाई 5 -- बहराइच,संवाददाता। गेंद घर मैदान स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय अब आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित हो गया है। नीति आयोग भारत सरकार से वर्ष 2023 में प्राप्त 103.65 लाख रुपये की धनराशि से पुस्तकालय के अपग्रेडेशन के साथ पाठकों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है।जनपद भ्रमण पर आए नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी/संयुक्त सचिव आलोक तिवारी ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के साथ पुस्तकालय का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि अपग्रेडेशन की सबसे बड़ी चुनौती पुरानी पुस्तकों, फर्नीचर और अलमारियों को हटाकर रिनोवेशन कराना था। चुनौतियों के बावजूद पुस्तकालय को वातानुकूलित किया गया है और डिजिटली अपग्रेड कर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है।डीएम ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से एक ही स्थान पर प्रतियोगी छात्रों को न्यूनत...