रिषिकेष, अप्रैल 11 -- परमार्थ निकेतन में शनिवार को दो दिवसीय साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का शुभारंभ स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। पहले दिन चले सत्र में प्रतिभागियों को साइबर से संबंधित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध की जानकारी दी गई। शनिवार को परमार्थ निकेतन में दो दिवसीय साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि सावधानी ही सुरक्षा है। आज डिजिटल युग में हमें अपने डिजिटल जीवन की रक्षा के लिए सजग रहना आवश्यक है। साइबर सुरक्षा केवल तकनीक का विषय नहीं, बल्कि यह हमारे विवेक और जागरूकता का भी प्रश्न है। एएसपी साइबर क्राइम कुश मिश्रा ने साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों के बारे में विस्त...