कानपुर, मार्च 31 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कंम्यूटर सिखाने और डिजटिल साक्षरता बढ़ाने के लिये रनियां की फ्रंटियर एलाय स्टील्स की ओर से दूसरी बस उतारी गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह रहे। अफसरों ने कंपनी के प्रयासों को ग्रामीण डिजिटल शिक्षा के लिये एक शानदार प्रयास बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीजी कानपुर आलोक सिंह ने कहाकि डिजिटल शिक्षा को गांव-गांव ले जाएं ये गर्व की बात है। फैक्ट्री द्वारा दी गई पहली बस अभी तक कानपुर देहात के 9 प्रतिशत 51 गांव में पहुंची है। अभी और बड़ा हिस्सा बाकी है, उम्मीद है कि दूसरी बस से अधिकांश गांव तक डिजिटल शिक्षा पहुंचे। उन्होंने कहाकि चैरिटी से समाज में हिस्सेदारी के साथ शरीर में खुशी, रिलैक्स, परफेक्ट ग्रोथ बढ़ाता है। डीएम कपिल सिं...