बोकारो, अप्रैल 28 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी स्थित सभागार में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन बीडीओ अजय कुमार वर्मा व प्रमुख निवारण सिंह ने किया। बीडीओ ने बताया कि हाउस लिस्टिंग का कार्य 1 मई से 15 मई तक चलेगा। वहीं 16 मई से 14 जून तक आम लोग मोबाइल ऐप एचएलओ पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिसका बाद में प्रगणकों द्वारा सत्यापन किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि सुपरवाइजर और प्रगणक का प्रशिक्षण तीन चरण में होगा प्रत्येक चरण में चार बीच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू 9 में तक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। प्रखंड सभागार ग्राउंड फ्लोर, प्रखंड सभागार प्रथम तल क...