सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर सहारनपुर में पहला बड़ा चरण पूरा कर लिया गया है। बुधवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हो गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनगणना के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' से जुड़ी बारीकियां सिखाई गईं। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (राजस्व) सलिल कुमार पटेल ने बताया कि इस बार पूरी जनगणना डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। तीन दिन तक चले प्रशिक्षण में जनपद के कुल 122 फील्ड ट्रेनरों को दो बैच में प्रशिक्षित किया गया। अब यही प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर आगे प्रगणकों और सुपरवाइजरी स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे, ताकि प्रक्रिया में किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.