डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्देश दिए
गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर गुरुग्राम में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसमें अधिकारियों को हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस की प्रक्रिया, डिजिटल डेटा संग्रहण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। डीसीओ अधिकारी गुरविंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में चार्ज ऑफिसर्स, सेंसस क्लर्क और तकनीकी सहायकों को जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण और आवासीय विवरण से संबंधित होगा। अधिकारियों को यह भी समझाया गया कि फील्ड में कार्य करते समय किसी भी घर या क्षेत्र का विवरण छूटना नहीं चाहिए और दर्ज किए गए आंकड़ों की नियमित निगरानी की जाए। डीसीओ ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.