डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक
पूर्णिया, मई 14 -- मीरगंज, एक संवाददाता। भारत की पहली डिजिटल जनगणना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए नगर पंचायत मीरगंज में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। जनगणना कार्य की निगरानी को लेकर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी लगातार विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों का निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे डिजिटल सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की। कई स्थानों पर प्रगणक टैब एवं मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्रित करते नजर आए। ईओ ने प्रगणकों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम 25 घरों का डेटा सीएमएमएस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य की प्रगति पर नियमित नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित है, इसलिए डेटा एंट्री में विशेष सावधानी बरतना आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.