पूर्णिया, मई 7 -- मीरगंज, एक संवाददाता।भारत की पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण को लेकर नगर पंचायत मीरगंज में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी लगातार विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का निरीक्षण कर रही हैं।
निरीक्षण और डेटा अपलोड प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा डिजिटल माध्यम से डेटा अपलोड प्रक्रिया का जायजा लिया। कई स्थानों पर प्रगणक टैबलेट और मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्र करते नजर आए।
प्रगणकों के निर्देश ईओ ने प्रगणकों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम 20 घरों का डेटा ऐप या टैबलेट में दर्ज कर उसे सीएमएमएस पोर्टल पर अपलोड करें ताकि जनगणना कार्य की नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.