डिजिटल जनगणना को रफ्तार: विधान पार्षद ने खुद की स्वगणना, लोगों से की अपील
छपरा, अप्रैल 26 -- डिजिटल जनगणना को रफ्तार: विधान पार्षद ने खुद की स्वगणना, लोगों से की अपील छपरा, नगर प्रतिनिधि। देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया मानी जाने वाली जनगणना अब डिजिटल रूप में नई गति पकड़ रही है। इस दिशा में एक प्रेरक पहल करते हुए बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने रविवार को स्वयं स्वगणना कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने जनगणना को "राष्ट्रीय महापर्व" बताते हुए कहा कि इसमें भागीदारी हर नागरिक का कर्तव्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। डॉ. यादव ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास यात्रा की आधारशिला होती है। इसके आंकड़ों के आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है और संसाधनों का वितरण तय करती है। इसलिए सटीक और अद्यतन डेटा बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उत्साह के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.