कटिहार, अप्रैल 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में होगी, जिससे करीब 40 लाख लोगों का डाटा ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। पेपरलेस व्यवस्था के तहत स्व-गणना, मोबाइल आधारित सत्यापन और घर-घर सर्वे के जरिए जिले की सामाजिक, आर्थिक और आवासीय तस्वीर तैयार की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन कर दिया है।जिला प्रशासन के अनुसार राज्य में 45 दिनों के भीतर डेटा कलेक्शन का मुख्य कार्य पूरा किया जाना है। इसी को देखते हुए कटिहार में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- डिजिटल जनगणना को तैयार कटिहार जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति (डीएलसीसी) सभी ग्रामीण और शहरी चार्ज क्षेत्रों के पदाधिकारियों को समय-समय पर दिशा-निर्देश देगी और अभियान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.