मेरठ, अप्रैल 25 -- सरधना तहसील सभागार में चल रही जनगणना-2027 की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रशिक्षक मोहित कुमार ने सुपरवाइजरों व प्रगणकों को डिजिटल मैपिंग, मकान सूचीकरण, डेटा संकलन और मोबाइल ऐप संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें प्रत्येक मकान की जीपीएस लोकेशन, सही नंबरिंग और पूर्ण विवरण दर्ज करना अनिवार्य रहेगा। इस दौरान सभी कर्मियों को आधिकारिक पहचान पत्र भी वितरित किए गए, ताकि फील्ड में उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। समापन अवसर पर सभी प्रगणकों व सुपरवाइजरों को निष्ठा और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- प्रगणकों के लिए आयोजित प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा तहसीलदार ज्योति सिंह ने कहा कि डिजिटल जनगणना से प्राप्त आंकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.