डिजिटल जनगणना के बढ़े कदम, पालिका भी शामिल
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की जनगणना नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार द्वारा सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि जनगणना देश के विकास की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास सहित विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन किया जाता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार अपनी जनगणना अवश्य कराए और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से विकास योजनाओं को गति मिलती है और नगर के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। यह भी पढ़ें- सेल्फ इन्यूमेरेशन जनगणना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.