डिजिटल गोल्ड Rs.10 का खरीदें या Rs.100 का, यह खबर बेहद है जरूरी, कड़े नियमों की तैयारी
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- आजकल 10 रुपये में एक कप अच्छी चाय मिले या नहीं मिले, लेकिन सोना जरूर मिल रहा है। डिजिटल गोल्ड के रूप में 10 रुपये, 50 रुपये या 100 रुपये का सोना खरीदना अब बेहद आसान है। अगर आप भी मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो यह बड़ी खबर आपके लिए ही है। आने वाले समय में इसके नियम बदल सकते हैं। सरकार डिजिटल गोल्ड को ज्यादा कड़े नियामकीय दायरे में लाने पर विचार कर रही है। इससे आने वाले दिनों में डिजिटल गोल्ड की हर यूनिट के पीछे फिजिकल यानी असली सोना रखना जरूरी किया जा सकता है। इसके अलावा इस बाजार की निगरानी RBI और SEBI दोनों के जरिए किए जाने की चर्चा है। वित्त मंत्रालय ने इस मुद्दे पर नियामकों, बैंकों और दूसरे संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं। द इकनॉमिक टाइम्स ने इस मामले से परिचित लोगों के हवाले से खबर दी है कि डिजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.