नई दिल्ली, जनवरी 23 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 82 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति से डिजिटल गिरफ्तारी करके 22.93 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में केंद्र सरकार, सीबीआई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सहित 7 निजी बैंकों को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मामले में याचिकाकर्ता द्वारा की गई कुछ मांगों को छोड़कर, अन्य पहलुओं पर सभी से जवाब मांगा है। इससे पहले, याचिकाकर्ता नरेश मल्होत्रा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने पीठ से कहा कि उनके मुवक्किल के साथ ठगी की यह घटना तब हुई, जब उनके बच्चे विदेश में थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह घटना, मामले में शामिल बैंकों की बड़ी लापरवाही का नतीजा है और याचिकाकर्ता बैंकों के खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) जाने पर विचार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.