कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से 'हर पेमेंट डिजिटल' के तहत सोमवार से डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया। इस वर्ष की थीम 'सुरक्षित डिजिटल भुगतान' रखी गई है, जिसके तहत लोगों को डिजिटल लेनदेन करते समय सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 15 मार्च तक चलने वाले अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक के माल रोड स्थित प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरबीआई कानपुर के क्षेत्रीय निदेशक राजीव द्विवेदी, उप महाप्रबंधक हेमंती सरकार व एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक रजनीश कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने डिजिटल गिरफ्तारी' की धमकियों से सतर्क रहने को कहा। बताया कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, यह केवल ठगी का नया तरीका है।वक्ताओं ने सुरक्षित डिजिटल भुगतान के महत्व पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.