नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह कंबोडिया और नेपाल से संचालित होता था। पुलिस ने तीन राज्यों से गिरोह के आठ जालसाजों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी गुजरात के वडोदरा, उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और ओडिशा के भुवनेश्वर में की गई। मामला सामने तब आया जब 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 14.84 करोड़ रुपये की ठगी हुई। आरोपियों ने खुद को सीबीआई, ईडी और पुलिस अधिकारी बताकर महिला और उनके पति को मनी लान्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। डर और मानसिक दबाव में आकर पीड़ित दंपति ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर और जीवनभर की जमा पूंजी आठ ट्रांजै...