पटना, अप्रैल 22 -- पटना जिले में जनगणना कार्यों के सफल संचालन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों में चयनित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर सहित अन्य अधिकारियों के साथ दानापुर अनुमंडल के कई प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि 13 अप्रैल से शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कर्मियों को जनगणना से जुड़े सभी पहलुओं, जिम्मेदारियों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि कार्य समयबद्ध, सटीक और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जनगणना 2026: ठाकुरगंज में प्रगणक-पर्यवेक्षकों का अंतिम चरण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.