कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, कृषक पाठशाला से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निस्पादन करते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को बैंक प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट का...