डिजिटल क्रॉप सर्वे में होगा एआई तकनीक का इस्तेमाल
बांका, अगस्त 10 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में अब खेती का रिकॉर्ड सर्फि कागजों तक ही सीमित नहीं रहेगा। खरीफ मौसम में किस खेत में कौन-सी फसल लगी है, इसकी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्ज की जाएगी। कृषि निदेशालय ने खरीफ 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की समय-सारणी जारी कर दी है। बांका समेत सूबे के सभी जिलों के 41 हजार 60 गांवों के 3 करोड 95 लाख 43 हजार 481 प्लॉटों में लगे खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे होगा। इसमें बांका जिले के 1196 गावों के 6 लाख 89 हजार 98 प्लॉटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे होगा। सर्वे का काम 30 सितंबर तक पूरा करना अनिवार्य किया गया है। इस बार के सर्वे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एआई के उपयोग से फसल क्षेत्रफल और उपज संबंधी आंकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.