धनबाद, नवम्बर 26 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद समेत पूरे राज्य में डिजिटल फसल सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डिजिटल क्रॉप सर्वे में झारखंड में धनबाद पहले स्थान पर चल रहा है। जिले में 16 लाख 54 हजार 270 प्लॉट के सर्वे का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें विभागीय रिपोर्ट में नौ लाख एक हजार 361 प्लॉट का सर्वे हो चुका है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार धनबाद डिजिटल क्रॉप सर्वे में पहले स्थान पर चल रहा है, जबकि दूसरे स्थान पर लोहरदगा और तीसरे स्थान पर हजारीबाग है। राज्य के 12 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे चल रहा है, जिनमें धनबाद, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, सिमडेगा, गढ़वा, रांची, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज, गोड्डा और दुमका शामिल हैं। इस बाबत डीएओ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.