देहरादून, अप्रैल 26 -- हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कृषि, उद्यान और गन्ना विभाग को निर्देश दिए गए कि किसानों के खसरा-खतौनी का ऑनलाइन सर्वे एक सप्ताह में हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा कार्रवाई होगी। डीएम ने उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को किसानों के भूमि अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने और प्रमाण पत्र समयबद्ध जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएचसी केंद्रों के निरीक्षण कर अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नालों व जल निकासी की सफाई समय से पूर्ण करने को कहा, ताकि आपदा की स्थिति से बचाव किया जा सके। बैठक में विभिन्न विभागों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.