जहानाबाद, अगस्त 27 -- कृषि टास्क फोर्स की बैठक में धान रोपनी, खाद व सिंचाई व्यवस्था की हुई समीक्षा जहानाबाद। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में खरीफ फसल, बीज वितरण, धान रोपनी, उर्वरक उपलब्धता, डिजिटल क्रॉप सर्वे, उद्यान, भूमि संरक्षण और सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्षा की कमी के बावजूद जिले में खरीफ बीज वितरण पूरा हो चुका है और धान की शत-प्रतिशत रोपनी हो गई है। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी ने उर्वरक की कालाबाजारी, अनियमितता या निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- खरीफ फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू साथ ही किसानों को समय पर खाद...