सीवान, अगस्त 14 -- सीवान, अनीश पुरुषार्थी। कृषि कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग द्वारा जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण सह उनमुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- डिजिटल क्रॉप सर्वे के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिया प्रशिक्षणप्रशिक्षण की कार्यप्रणाली तकनीकी सत्र के दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली, सर्वेक्षण यूनिट की पहचान, प्लॉट-खसरा आधारित फसल विवरण का संकलन, जियो-लोकेशन व जियो-टैगिंग, फसल की वास्तविक स्थिति का ऑन-फील्ड सत्यापन, मोबाइल एप आधारित डाटा कैप्चरिंग व डिजिटल डाटा अपलोडिंग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न तकनीकी व फील्ड-लेवल समस्याएं प्रस्त...