रुडकी, जनवरी 6 -- रुड़की, संवाददाता। श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में एनएसएस के शिविर में मंगलवार को छात्राओं को डिजिटल फंक्शनल लिटरेसी, क्रियात्मक साक्षरता, डिजिटल लेनदेन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक डॉ. अनिल शर्मा और विशिष्ट अतिथि सब-इंस्पेक्टर अंशु चौधरी रहीं। कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। दोनों अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल क्रांति का युग है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल रूप से साक्षर होना जरूरी है। ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी सभी को होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.