बदायूं, फरवरी 18 -- सालारपुर। आईसीएसएम द्वारा संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक खेड़ा पूर्वी में एक दिवसीय सेमिनार एवं तीन घंटे की कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल, तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार से जुड़ी आधुनिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। धर्मेंद्र पाल, आकाश पटेल, विजय विक्रम, बीपी राहुल, अमन देवल, अंश चौहान, सलोनी शंखधार, करण यादव, प्रवेश कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...