प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में ग्रामीण नवाचार, डिजिटल समावेशन और सतत विकास के लिए एआई विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ट्रिपलआईटी की प्रो. सोनाली अग्रवाल ने डिजिटल के साथ कक्षा शिक्षण को जरूरी बताया। कुलपति प्रो. बीबी तिवारी ने शोधार्थियों और विद्यार्थियों को बदलती तकनीक के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। दूसरे दिन प्रो. शेखर वर्मा, प्रो. माधवेन्द्र मिश्रा, शिशिर गुप्ता और प्रो. सोनाली अग्रवाल ने एआई के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिए। यह भी पढ़ें- पुराछात्रों ने साझा किए विचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...