डिजिटल कृषि रथ अभियान आज से 15 जुलाई तक चलेगा
धनबाद, जुलाई 1 -- किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, डिजिटल सेवाओं और केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला कृषि विभाग एक से 15 जुलाई तक जिलेभर में डिजिटल कृषि रथ अभियान चलाएगा। परियोजना निदेशक आत्मा सह जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अभियान का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान डिजिटल कृषि रथ जिले के सभी 10 प्रखंडों की पंचायतों और गांवों में पहुंचकर किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, फसल सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती और विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगा। साथ ही किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। प्रतिदिन दो डिजिटल कृषि रथ सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.