गाज़ियाबाद, मई 3 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में साइबर शिक्षा विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सोनम तोमर ने कहा कि डिजिटल की दुनिया में सतर्क एवं जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के सही उपयोग एवं दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विक्रम गांधी, ट्रस्टी अनीशा गांधी के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर कुमार, सौरव कुमार, सत्यम कुमार एवं संभव सुमंग का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...