मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र आमलोगों के डिजिटल कनेक्शन पर चिट्ठी लिखेंगे। सीबीएसई डिजिटल कनेक्शन विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता करा रहा है। इस प्रतियोगिता में 9 से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता 20 मार्च को पूरे देश में एक साथ आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में विजेता सर्किल स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर चुने जायेंगे। सर्किल स्तर पर प्रतियोगिता के तहत छात्रों को पहला ईनाम 25 हजार रुपये दिये जायेंगे। नकद राशि के साथ छात्र को प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा। दूसरा पुरस्कार 10 हजार और तीसरा पुरस्कार पांच हजार रुपये रखा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार 50 हजार, दूसरा पुरस्कार 25 हजार और तीसरा पुरस्कार 10 हजार रुपये रखा गया है। देश स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.