मैनपुरी, फरवरी 12 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित आईसीटी प्रशिक्षण का शुभारंभ उप प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को प्रभावी बनाना और स्मार्ट बोर्ड के व्यावहारिक उपयोग को सुदृढ़ करना है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को बताया गया कि सरकार ने डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में एंड्रॉयड व पीसी मोड पर संचालित स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराए हैं। प्रशिक्षण में डिजिटल कंटेंट के माध्यम से कम समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की जानकारी दी गई। जनपद के 79 विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शरद यादव, प्रशांत राठौर, आरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, संगीता, भानुप्रिया, छाया, श्वेता, अभिनव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.