डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में भी गुरु की महत्ता बरकरार
जमशेदपुर, जुलाई 30 -- आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। इस बार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसे महर्षि वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वेद महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्हें प्रथम गुरु माना जाता है। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय समाज की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है, जहां गुरु केवल शिक्षक नहीं बल्कि मार्गदर्शक, संरक्षक और जीवन के आदर्श होते थे एवं शिष्य शिक्षा के अलावा धैर्य, आत्मविश्वास, साहस, आत्मनियंत्रण, नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी भी सीखते थे। इसका साक्ष्य भारत के अनगिनत ग्रंथ के अध्ययन से सामने आता है। आधुनिक काल में अंग्रेजों द्वारा नई शिक्षा प्रणाली लागू की गई। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित हुए। इससे शिक्षा अधिक लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.