डिजिटल और मैनुअल सूचना लेने के बारे में बताया
गाजीपुर, अप्रैल 30 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विक्रमपुर के गोरारी स्थित हीरा सिंह यादव इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के प्रथम चरण "मकान सूचीकरण और मकानों की गणना" के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को मकान सूचीकरण, भवनों के वर्गीकरण, परिवारों की पहचान और डेटा संकलन की सटीक प्रक्रिया से अवगत कराना था। प्रतिभागियों को डिजिटल और मैनुअल दोनों माध्यमों से जानकारी संकलन की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही फील्ड में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी फील्ड ट्रेनर्स कौशल कुमार और कमलेश प्रजापति ने किया। उन्होंने जनगणना कार्य की महत्ता, गोपनीयता और सटीक आंकड़ा संकलन पर विशेष जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.