औरैया, अप्रैल 11 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर नामित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से विभिन्न तहसीलों और नगरीय निकायों में अलग-अलग बैचों में आयोजित होगा। जिले में इस बार प्रशिक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि फील्ड में जाने से पहले सभी कर्मियों को डिजिटल प्रणाली, मोबाइल ऐप और गणना की प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो जाए। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग, मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, जनगणना के मानकों, प्रश्नावली भरने के तरीके और डेटा एंट्री से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.