छपरा, मार्च 11 -- फोटो- 22 छपरा। जिले के लक्ष्मी नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), सारण के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में जिले के लगभग पचास विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग के डॉ. अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ प्रत्येक विद्यालय में नियमित रूप से आयोजित होनी चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं में डिजिटल तकनीक के सही उपयोग और वित्तीय प्रबंधन की समझ विकसित हो सके। तीनों विधाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, म...