मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से आए मरीजों और तीमारदारों को उठानी पड़ी। सौ बेड जिला अस्पताल में शुक्रवार काफी संख्या में मरीज और तीमारदार उपचार कराने के लिए आए। लेकिन डिजिटल एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मरीजों और तीमारदारों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। घोसी निवासी सत्यदेव पाल ने बताया कि वे धूप में जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आए थे। लेकिन यहां पर आने पर पता चला कि मशीन में तकनीकी खराबी है। मरीजों और तीमारदारों ने मशीन को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग विभाग के अधिकारियों से किया। यह भी पढ़ें- छह दिनों से मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन ठप, मरीज बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.