देवरिया, सितम्बर 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य द्वारा लगातार विद्यालयों के निरीक्षण दौरान छात्रों की डिजिटल हाजिरी की चेतावनी के बाद भी विकासखंड भागलपुर के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। विकास खंड के 12 परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अंकन शून्य पाया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।31 अगस्त सोमवार को प्रेरणा पोर्टल के डिजिटल रजिस्टर मॉड्यूल से प्राप्त विद्यालयवार रिपोर्ट की समीक्षा में विकासखंड के 114 परिषदीय विद्यालयों में से 102 विद्यालयों द्वारा डिजिटल उपस्थिति दर्ज किया जाना पाया गया, जबकि 12 विद्यालय...