नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी जिला की साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी में शामिल थे। आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करीब 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। उनके खिलाफ गृह मंत्रालय के पोर्टल पर 150 से ज्यादा शिकायतें भी मिली हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक मोटरसाइकिल तथा कई बैंक दस्तावेज और खाता किट बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 11 राज्यों में एक साथ कार्रवाई पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसीपी ऑपरेशन विजय कुमार और इंस्पेक्टर विकास बुलडक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.