गढ़वा, फरवरी 2 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर जिलांतर्गत प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यूपी से सटे होने के कारण यहां का कारोबार कई मामले में बेहतर है। रविवार को केंद्र सरकार की ओर से सदन में पेश किए गए बजट की जानकारी स्थानीय कारोबार पलपल ले रहे थे। कोई टीवी पर लाइव प्रसारण देख रहा था तो कोई मोबाइल और इंटरनेट से जानकारी हासिल कर रहा था। केंद्रीय बजट को लेकर स्थानीय व्यापारियों में खासा उत्साह रहा। पूरे बजट को व्यवसायियों ने टीवी पर लाइव देखा। बजट में पुरानी योजनाओं को कितनी राशि मिली, रेलवे सहित जिले को कोई नई सौगात मिली या नहीं, इस पर खास चर्चा रही। कुछ घोषणाओं का कारोबारियों ने स्वागत किया, तो कुछ प्रस्तावों को लेकर निराशा भी दिखी। बजट के दौरान कभी तालियां बजीं तो कभी मायूसी साफ झलकी। बजट के बाद चैंबर, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री, य...