डिजिटल इंडिया और फाइनेंशियल प्लानिंग पर हुई संगोष्ठी
हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में डिजिटल इंडिया व फाइनेंशियल प्लानिंग विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने कहा कि डिजिटल इंडिया वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश जोशी ने व्यक्तिगत वित्तीय नियोजन को वर्तमान की जरूरत बताते हुए बजट, बचत और निवेश पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. बीसी मेलकानी ने 50:30:20 मॉडल के जरिए संतुलित वित्तीय प्रबंधन समझाया। वहीं प्रो. पीके पाठक और डॉ. मनोज भट्ट ने निवेश, साइबर सुरक्षा और डिजिटल अवसरों पर विचार रखे। इस दौरान डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रितुराज पंत, डॉ. मंजरी चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.