डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा दे रहा है आगरा रेल मंडल
आगरा, जून 24 -- आगरा रेल मंडल डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा दे रहा है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल और मई माह में यूपीआई तथा अन्य डिजिटल माध्यमों से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इन दो माह में आगरा रेल मंडल में 10.13 लाख यात्रियों ने डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदकर भुगतान किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 38.33 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में डिजिटल भुगतान से प्राप्त आय 6.75 करोड़ रुपये रही। मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों की संख्या में 19.61 प्रतिशत तथा इससे प्राप्त आय में 30.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, क्यूआर कोड और यूपीआई आधारित भुगतान से प्राप्त आय में 66.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.