साहिबगंज, अप्रैल 26 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बच्चों के प्रारंभिक विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीएससी अकादमी और ऐपशाला ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस संयुक्त प्रयास के तहत देशभर में 100 आंगनवाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है, जिनमें झारखंड के 20 केंद्र शामिल हैं। इनमें से 10 केंद्र साहिबगंज जिले के बरहेट और पतना प्रखंडों से चुने गए हैं। इस योजना के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सीएससी अकादमी और ऐपशाला की टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सेविकाएं नई शिक्षण विधियों को अपनाकर बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.