संभल, फरवरी 26 -- बहजोई महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन वार्ड 12 में निर्माणाधीन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने डिजिटल प्रणाली का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव एवं बढ़ता साइबर क्राइम विषय पर पोस्टर बनाकर डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग व ई-गवर्नेंस के लाभ बताए, वहीं फिशिंग, हैकिंग और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने का संदेश दिया। कोषाध्यक्ष उत्कर्ष वार्ष्णेय व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र गुप्ता ने डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता, नेमपाल सिंह, यशपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.