डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए ब्लॉकचेन तकनीक समझना जरूरी
गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में मंगलवार को आईआईएम लखनऊ एंटरप्राइज इनक्यूबेशन सेंटर के ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र की ओर से जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। विशेषज्ञ आकाश शर्मा ने ब्लॉकचेन की मूल अवधारणा, कार्यप्रणाली और विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल लेजर के रूप में काम करने वाली यह तकनीक पारदर्शिता, सुरक्षा और डेटा विश्वसनीयता बढ़ाने में उपयोगी है। शुभांग श्रीवास्तव ने उत्कृष्टता केंद्र की गतिविधियों और छात्राओं के लिए करियर व उद्यमिता की संभावनाओं की जानकारी दी। छात्राओं ने वेब-थ्री और विकेंद्रीकृत तकनीकों से जुड़े सवाल पूछे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.